
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुएं के अंदर काम कर रहे दो कर्मचारियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि केराकत के सुचितपुर भोगी पट्टी गांव में 25 वर्षीय शिवबालक और 50 वर्षीय कन्हैया लाल चौहान कुएं के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुएं में पानी निकालने के लिए लगाई गई मोनोब्लॉक मशीन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कुएं के अंदर धुआं भर गया और दोनों कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया, और अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया उन्हें देखकर। दो लोगों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आखिरकार एक मशीन से निकले धुएं ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्रNovember 29, 2026थानों की बदली कमान, अब नई तैनाती पर पुलिसिंग के प्रदर्शन की होगी परीक्षा
जौनपुरNovember 28, 2026दम घुटने से दो की मौत, हड़कंप
उत्तर प्रदेशNovember 28, 2026लाउडस्पीकर व पावर हॉर्न पर चला बुलडोजर, जाने वजह
उत्तर प्रदेशNovember 28, 2026सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़े बने एक-दूजे के हमसफर











