
सोनभद्र। किसी ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया, तो किसी ने निकाह कबूल कर नई जिंदगी की शुरुआत की। सोनभद्र के चोपन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़े एक-दूजे के हमसफर बने। एक ही पंडाल में शहनाइयां गूंजीं, मंगलगीत गाए गए और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सरकार की इस योजना ने गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने में बड़ी भूमिका निभाई। सोनभद्र के चोपन स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
दम घुटने से दो की मौत, हड़कंप
समारोह में 242 हिंदू और 9 मुस्लिम जोड़ों समेत कुल 252 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।इस आयोजन में जिले के अलग-अलग विकास खंडों से आए पात्र जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत की। रॉबर्ट्सगंज से लेकर दुद्धी, म्योरपुर, घोरावल, चोपन, बभनी और नगवां समेत विभिन्न क्षेत्रों के जोड़े इस समारोह का हिस्सा बने।कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।वहीं योजना के तहत सरकार की ओर से प्रति जोड़ा एक लाख रुपये का व्यय निर्धारित किया गया है।

इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री दी गई। इसके अलावा भोजन, पंडाल, बिजली, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये खर्च किए गए।कुल मिलाकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जरिए सोनभद्र में 252 परिवारों के घर खुशियों की नई शुरुआत हुई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देने की सरकारी पहल ने सामूहिक विवाह समारोह को यादगार बना दिया।
Author Profile

Latest entries
जौनपुरNovember 28, 2026दम घुटने से दो की मौत, हड़कंप
उत्तर प्रदेशNovember 28, 2026लाउडस्पीकर व पावर हॉर्न पर चला बुलडोजर, जाने वजह
उत्तर प्रदेशNovember 28, 2026सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़े बने एक-दूजे के हमसफर
उत्तरप्रदेशNovember 25, 2026अब अटल जी के नाम से पहचाना जाएगा यह चौक















