सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में आज थाना बीजपुर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त राजू भारती पुत्र कृष्णकान्ती भारती, निवासी ग्राम डोडहर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को 01 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 02/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार