सूबे के मुख्यमंत्री योगी सरकार ने विधानसभा में आज अपना बजट पेश की है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं। राजकोषीय घाटा 3.46% है। किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसमे 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए महीने की पेंशन दी जाएगी। बजट में बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल के 400 करोड़ का प्रावधान। यह पिछली बार से लगभग दोगुना है। गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 2058 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। यूपी में मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना शुरू की गई है। यह नई योजना है। इसके लिए 50 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़ और कानपुर मेट्रो के लिए 395 करोड़ रुपए का बजट दिया गया। कौशल विकास के तहत 12 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। पुलिस विभाग में 1 लाख 55 पदों पर भर्ती होगी। यूपी में 124 स्टेडियम बनाए गए। ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल और 51,300 महिला मंगल दल बनाए गए। टेबलेट और स्मॉर्टफोन के लिए 4000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए। 1750 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। 1699 एंट्री रोमियो स्कवॉयड का गठन होगा। 75 जिलों में साइबर थाना बनाया जाएगा। 23 बीएसएस नर्सिंग मेडिकल कॉलेज की स्थापना।बनारस में मेडिकल कॉलेज के लिए 400 करोड़ रुपए। मुफ्त चिकित्सा पढ़ाई के लिए 125 करोड़ 65 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
