
महोबा। जिले में एक दूजे से प्यार की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने वेलेंटाइन डे के दिन ही मौत को गले लगा लिया। प्रेम के इस दिन प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। प्रेमी जोड़ा चचेरे भाई-बहन है। आज पूरा देश वैलेंटाइन डे यानि मोहब्बत का दिन मना रहा है और इस प्रेम के दिन महोबा के प्रेमी जोड़े ने मौत को ही गले लगा लिया। प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी है इस घटना के बाद से दोनों ही परिवारों में मातम पसरा है। मृतक प्रेमी जोड़ा रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे है। बताया जाता है कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कनेरा गांव का यह मामला है। जहां रहने वाला रामबाबू खंगार की 18 वर्षीय पुत्री सीमा का रिश्ते में चचेरे भाई 22 वर्षीय सुरेन्द्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सीमा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी जबकि सुरेंद्र चरखारी के राजकीय महाविद्यालय में बीए का छात्र था। दोनों अपने घर से रोजाना विद्यालय जाने के लिए साथ आते साथ जाते और इस दरमियान दोनों के बीच प्रेम पनप उठा। पारिवारिक रिश्ते होने के चलते परिवार के लोगों को उनके प्रेम के होने की भनक तक नहीं लगी लेकिन दोनों आपस में साथ जीने और मरने की काम खाए बैठे थे। दोनों के बीच पनपते प्यार को परिवार नहीं भांप पाया और इस बीच जब तक परिवार के लोग कुछ जान पाते तब तक दोनों ने मौत को गले लगा लिया। दरअसल दोनों पारिवारिक चचेरे भाई-बहन होने के चलते अपने प्रेम को विवाह के बंधन में नहीं बांध पा रहे थे और इस अड़चन के चलते साथ जीने मरने की कसम के बीच उनके वादे पूरे नहीं हुए। बताया जाता है कि सीमा ने अपने ही घर की छत पर सल्फास की गोली खाकर जान दे दी तो वही सुरेंद्र ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया जहां उसकी मौत हो गई। जब सीमा के परिजनों ने छत पर उसे अचेत देखा तो तुरंत ही सुरेंद्र की तलाश में परिवारीजन खेत में पहुंचे जहां उसे भी मृत पाया गया। इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे हैं जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत कर दिया। सीओ हर्षिता गंगवार बताती है कि वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े की आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















