
AKD।गिरीश तिवारी
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचडाला।सोनभद्र– कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार पिपरहवा निवासी संदीप यादव (16 वर्ष) मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह पहले से लटके हुए 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए तेलगुडवा–कोन मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। मामला कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव का बताया जा रहा है।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














