
रवि सिंह
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचसोनभद्र में एक घरेलू विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बेटे पर अपने ही पिता की जान लेने का आरोप लग गया। डंडे के वार से गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में घरेलू विवाद खूनी घटना में बदल गया। परिवार के भीतर हुए विवाद के दौरान बेटे सोनू और उसके पिता श्रीनाथ के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि श्रीनाथ लहूलुहान होकर गिर पड़े।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी घटना चर्चा का विषय बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














