पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • चोपन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।
  • इसी क्रम में थाना चोपन में दर्ज चोरी के एक मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ
Share

डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में थाना चोपन में दर्ज चोरी के एक मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ दो महिलाएं ग्राम कोठा टोला में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बरामद सामान के चोरी का होने की बात स्वीकार की।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मिनी कोल पत्नी राजन सिंह (40 वर्ष) और रबिया बीबी पत्नी इस्तेखार खां (35 वर्ष), निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की घटना में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। चोपन पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें