रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र)आगामी लोकसभा 2024 में जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक “लाभार्थी संपर्क अभियान” के जरिए संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से भाजपाई जुटे हुए है। इस अभियान में प्रदेश के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता मंडलों के सभी बूथों पर लगभग 1 करोड़ लाभार्थी परिवारजनों से सम्पर्क करेंगे। इसी कड़ी में मण्डल दुद्धी के लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन दुद्धी रामलीला मैदान स्थित परिषर में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी और संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने
कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के बीच जाकर लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत संवाद स्थापित करना है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं।वे सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची हैं।लाभार्थी सम्पर्क के दौरान लाभार्थी के मोबाइल नम्बर से 9638002024 पर मिस्डकॉल करे और मोदी जी का पत्र सौंपकर लाभार्थी के घर पर स्टीकर लगाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने अभियान को लेकर पार्टी संगठन योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 25 फरवरी से 5 मार्च के बीच लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा और 1 मार्च से 3 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा।बैठक में मुख्यरूप से मनोज मिश्रा ,मनोज उर्फ बबलू सिंह अनिल गुप्ता , संजू तिवारी ,विनोद जायसवाल शिवशंकर गुप्ता कार्यक्रम संयोजक गुलशन पटेल मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता धनजय रावत मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह , गोरखनाथ अग्रहरी हिमांशु चौरसिया ,संदीप जायसवाल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी सभासद धीरज जायसवाल आनंद अग्रहरी राफे खान मीरा सिंह गोंड़,महिला मोर्चा दुर्गावती देवी, पीयूष कसेरा, शोभनाथ मरकाम , रूपनारायण कुशवाहा राजमणि यादव प्रदीप शर्मा विनोदवादी राजेश कुशवाहा रमाशंकर गुप्ता दीवान सिंह गोंड़ राजेन्द्र गोंड़ कर्मजीत यादव, सूर्यबली हरदेव कुमार, विकास मद्धेशिया ,राजन कुमार किस्मतया देवी , सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
