डाला/सोनभद्र – प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों द्वारा स्वच्छ स्थिति प्राप्त करने के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वच्छता कवरेज में तेजी लाने की सरकार की पहल को ठेंगा दिखाया ग्राम प्रधान ने
जहां सरकार से गांव व नगर को साफ रखने के लिए स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए एकसाथ मिलकर कार्य करने की बात की वही विकास खंड- म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलहथि के ग्राम प्रधान द्वार सरकार के मिशन को ठेंगा दिखाया जाने लगा। सरकार का सपना था कि एक दूसरों को उनके आसपास के स्थान स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें, लेकिन ग्राम प्रधान – बेलहथि के लिए इन बातों का कोई असर नही रहा। स्वक्ष भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में अधिक-से-अधिक स्वयंसेवकों को इस अभियान से जोड़ने की जगह स्वयं अपने घर के पास कबाड़ की तरह रख धज्जिया उड़ाया जाने लगा। ऐसे में आसपास के स्थानों में इस अभियान के सफल कार्यन्वयन को सुनिश्चित कौन करेगा ।
इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य अधिक-से-अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर इसे एक जन-आंदोलन बनाना है जिससे स्वच्छ भारत का स्वप्न पूरा किया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बंध में हम लोग को कोई जानकारी नही है। और ना ही ग्राम प्रधान द्वारा अवगत ही कराया जाता। हमारे गांव की स्थित मात्र स्वयं का विकास करना है गांव का विकास हो या ना हो।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
