सोनभद्र। जनपद में आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अहिलैया गांव में दिन में लगभग ग्यारह बजे अज्ञात कारण से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।जिससे ऊंचडीह गांव निवासी राजबहादुर सिंह की लगभग पांच बिगहे की गेंहू की फसल एवं सुदर्शन देव पाण्डेय की लगभग दो बिगहे की फसल जलकर खाक हो गई। दोनों किसानो का खेत अहिलैया में ही है।अन्य कुछ किसानो की भी थोड़ी थोड़ी फसल नुकसान हुई है। आग बहुत तेजी से गांव की तरफ बढ़ रही थी जिससे पूरा गांव चपेट में आ सकता था। लेकिन गांव वालो की एकजुटता एवं साहस की वजह से न सिर्फ गांव जलने से बचा, बल्कि कई छोटे किसानो की फसल बच गई। उधर आग लगने की सूचना पर प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी भी मौके पर पहुँच गए और राहत बचाव कार्य करने लगे। उन्होंने कहा की यह बहुत गंभीर समस्या है जिसपर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से सोचना होगा की आखिर ये आग किन कारणों से लग रही है।जबकि बिजली सुबह से ही नहीं थी।और जहाँ आग लगी थी वहां तो कोई पोल तार और ट्रांसफार्मर भी नहीं था। ग्रामीणों ने कहा की इस बार जो भी आगजनी हुई है ये किसी ने की है। उधर मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अनुपम तिवारी ने तत्काल लेखपाल से बात की और पीड़ित किसानो को सर्वे करके मुआवजा दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा की अग्निशमन केंद्र पर फोन किया गया था, लेकिन कोई भी दमकल खाली नहीं था। आग बुझाने में गांव की महिलाओं का सबसे अहम योगदान था।हैंडपम्प से बाल्टी में पानी भर कर खूब मेहनत कर महिलाओ ने आग पर काबू पाया। इस गांव के लोगों ने अन्य गाँवो के लोगों के लिए मिसाल भी पेस की है की यदि किसी कारण बस दमकल मौके पर नहीं पहुँच पा रहा है तो सामूहिक प्रयास से विकट से विकट समस्या से निपटा जा सकता है।उक्त अवसर पर बुद्धिराम, अनिल, विनोद पति तिवारी बिट्टू तिवारी, मुन्नू, शिवप्रसाद, विश्वनाथ पासवान,फूलमती, इंद्रावती, सुगिया, तारा, चंद्रभान पासवान लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
