रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुअरिया गांव में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करीब साढ़े सात बजे बीएसएनएल टॉवर के समीप मोड़ पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्देवा दुद्धी निवासी शिवम कुमार (17) अपने मित्रों के साथ दो बाइकों पर चार लोग सवार होकर लीलासी गांव गए थे। लौटते समय महुअरिया गांव में शिवम की बाइक तेज गति से सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठे साथी ने कूद कर अपनी जान बचाई और उसे हल्की चोटें आईं, जबकि शिवम बाइक सहित पेड़ से टकरा गया।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस 108 के ईएमटी पंकज व चालक सचिन मौके पर पहुंचे और सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।घायल शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. मनोहर ने दाहिने पैर में फ्रैक्चर की संभावनाओं और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें पाए जाने पर बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
Breaking_NewsAugust 19, 2026रिहंद जलाशय में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
