सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीट पीट कर दिव्यांग की हत्या किया 

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (अरविंद दुबे ) सोनभद्र।
  • जिले में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
  • एक दिव्यांग की पुराने विवाद में सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडे से पिटकर हत्या कर दिया गया है।
  • आनन फनन में परिजानो द्वारा लहूलुहान हालत
Share

(अरविंद दुबे )

सोनभद्र। जिले में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दिव्यांग की पुराने विवाद में सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडे से पिटकर हत्या कर दिया गया है। आनन फनन में परिजानो द्वारा लहूलुहान हालत में दिव्यांग को ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गईं हैं। जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी शिवचंद यादव का पुत्र श्याम नारायण उम्र 35 वर्ष मंगलवार को घर से मीना बाजार में खरीदारी के लिए जा रहा था। पिता शिवचंद के मुताबिक रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने श्याम नारायण को घेर लिया और लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया और सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया पिटाई से  गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार श्याम नारायण का आरोपियों से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में उस पर हमला हुआ है। उधर, चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

Advertisement

जाने क्या बोली पुलिस

सोनभद्र।  मामले में सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि श्याम नारायन यादव मीना बाजार सामान लेने जा रहा था तभी पूर्व के विवाद में वीरू यादव द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ उसे घेर कर हमला बोल दिया जिससे श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनो के तहरीर के आधार पर आरोपीयों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों के गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें