नमाज पढ़कर लौट रहे युवक के साथ हो गई यह बड़ी वारदात…… 

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के बाजारखाला इलाके में नमाज पढ़कर शनिवार रात
  • मस्जिद से निकले ग्राफिक डिजाइनर मोहम्मद जैद पर रिश्तेदारों ने जमीन की रंजिश में हत्या कर दिया।
  • मोहम्मद जैद अपनी पत्नी को मायके छोड़ने आया था।
  • तभी पहले से घात
Share

लखनऊ के बाजारखाला इलाके में नमाज पढ़कर शनिवार रात मस्जिद से निकले ग्राफिक डिजाइनर मोहम्मद जैद पर रिश्तेदारों ने जमीन की रंजिश में हत्या कर दिया। मोहम्मद जैद अपनी पत्नी को मायके छोड़ने आया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे रिस्तेदारो ने चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को केजीएमयू पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने ताऊ और चाचा सहित छह रिश्तेदार कुछ अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हत्या के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया है। घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि मोहम्मद जैद अपने ससुराल आया था। जहां उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर ने कई राउंड मोहम्मद जैद के शरीर पर चाकू से वार किया। जिससे मृतक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जैद के चीख पुकार करने पर मौके पर भीड़ जमा होता देख हमलावर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना बाजार खाला की पुलिस ने जैद को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक मोहम्मद जैद के बड़े भाई मोहम्मद फैज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्रीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ठाकुरगंज के बरौरा हुसैनबाड़ी इलाके में ग्राफिक डिजाइनर जैद अंसारी परिवार संग रहते थे। मोहम्मद जैद देर शाम साढ़े सात बजे पत्नी रेहाना और बेटे अकबर को बाजारखाला के भदेवा मायके छोड़ने गए थे। दोनों को छोड़ने के बाद वह ससुराल के पास ही बनी अय्यूबी मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए। कुछ देर के बाद जब वह नमाज पढ़कर निकले तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकू के वार जैद के सीने व पेट पर लगे और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। चाकूबाजी होते देख इलाके में हड़कंप मच गया। जैद को अधमरा कर बदमाश भाग गए। खबर पाकर ससुराल वाले और बाजारखाला पुलिस भी पहुंच गई। मौके से पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जैद को केजीएमयू अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत

लखनऊ। बाजार खाला के भदेवा क्षेत्र में इस सनसनीखेज घटना से  स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। एक स्थानीय युवक ने अपनी पहचान छुपाते हुऐ बताया कि इस घटना पहले 15 सितंबर 2023 को भी इन आरोपियों ने मृतक मोहम्मद जैद, भाई फैज और आकिल को जान से मारने की कोशिश की थी। जिसमें जैद को काफी चोटें आई थी। एक महीने तक मोहम्मद जैद का इलाज बलरामपुर अस्पताल और केजीएमयू में चला था। पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस के ढीली कार्रवाई से आरोपी जेल जाने से बच गए थे। जिसकी वजह से उनके हौसलें और बुलंद हो गए थे और आरोपियों जैद की चाकू मारकर हत्या कर दी। अगर बीते दिनों हुए हमले को पुलिस गंभीरता से लेती तो शायद आज उसका मोहम्मद जैद बच जाता। वहीं मृतक के भाई फैज ने ताऊ और चाचा सहित छह रिश्तेदार कुछ अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें