(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार कॉलोनी के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 6 वर्षीय बालक, हिमांशु, का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोग जब उस स्थान से गुजर रहे थे, तो उन्होंने गड्ढे में शव देखा और शोर मचाया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तुरंत अमवार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की। हिमांशु के पिता, प्रमोद कुमार, ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपने बेटे को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए छोड़ा था। दोपहर 2 बजे विद्यालय से लौटते समय हिमांशु घर नहीं पहुंचा। काफी देर हो जाने पर परिवार ने उसे खोजने का प्रयास किया। आस-पास के इलाके और दोस्तों के घर भी पता किया, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी, और पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के पास स्थित एक गहरे गड्ढे में बच्चे का शव उतराता हुआ मिला है, जिसमें बरसात का पानी जमा था। चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हिमांशु विद्यालय गया था, लेकिन लौटते समय लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर तलाश की जा रही थी। शनिवार को ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस भेज दिया है। जांच जारी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार