सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):- जिला जेल में निरुद्ध बंदी शनिवार की रात जिला अस्पताल से फरार हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार बंदी पर म्योरपुर थाने में छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पिछले दो माह से वह जेल में बंद था।बिहार के पूर्वी चम्पारण निवासी पंकज कुमार म्योरपुर के किरबिल में कुछ समय से रहता था। गत नवंबर माह में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण और दस लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में निरुद्ध था। शुक्रवार की शाम उसे सांस संबंधी समस्या होने पर सोनभद्र जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की देर शाम वह चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
