रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के दिघुल गाँव मे पीडब्लूडी द्वारा बनाए गए खतरनाक स्पीड ब्रेकर का मामला शनिवार को दुद्धी तहसील समाधान दिवस मे पहुंच गया। दिघुल ग्राम प्रधान जगतनारायण, निमियाडीह ग्राम प्रधान फखरुद्दीन, पूर्व ग्राम प्रधान हरिशंकर सहित अन्य ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि दिघुल -टेढ़ा सम्पर्क मार्ग पर पहले एक भी ब्रेकर नही था लेकिन अभी हाल ही सड़क मरम्मत का काम करने वाला पीडब्लूडी विभाग द्वारा बिना कोई संकेतक चिन्ह के दर्जनों ब्रेकर बना दिया गया है जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही हैं क्योंकि खतरनाक स्पीड ब्रेकर के कारण कई लोग गिर कर चोटिल भी हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने ज़ब से ब्रेकर का निर्माण हुआ तब से लगातार ब्रेकर हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन पीडब्लूडी विभाग के जेई और संबंधित ठेकेदार कान तेल डालें हुए है जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या कि ओर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
