रिपोर्ट रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र )। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जपला मे दोपहर 4:00 बजे ठेमा नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जानकारी अनुसार चंदन 7 वर्ष पुत्र ईश्वर यादव ग्राम जपला जो ठेमा नदी के ऊपर बने पुलिया पर खेल रहा था, कि अचानक पुलिया के नीचे तेज धाराओ मे बह रही पानी में गिर गया और नदी के पानी में बहने लगा, सड़क से गुजर रहे, एक ग्रामीण ने देखा कि एक बालक नदी में बह रहा है, जिसे देख उसने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसकी आवाज सुन आसपास के ग्रामीण व परिजन नदी किनारे पहुंचे और डूबते हुए बालक को काफी दूर तक खोजा, कुछ देर बाद लमदाहा तिराहा के पास पानी में मासूम चंदन दिखाई दिया ,जिसे ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया गया ,जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्साधीक्षक शाह आलम ने बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया एवं अस्पताल के मेमो से स्थानीय पुलिस को सूचना दिया, उधर बालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, और मृतक बालक के माता-पिता अस्पताल में दहाड़े मारकर रोने लगे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार