राॅबर्ट्सगंज(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में युवक ने पहचान छिपाकर पहले विधवा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। पहचान उजागर होने पर अब धर्म परिवर्तन कर दबाव बना रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। उसे एक बेटा भी हुआ, मगर इसके कुछ महीने बाद ही दिसंबर 2013 में पति की दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद अधिकांश समय मायके में रहने लगी।वर्ष 2016 में वह रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में ही स्थित मौसी के घर आ गई। इसी दौरान उसका संपर्क एक युवक से हुआ, जिसने अपना नाम अभिषेक बताया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि अभिषेक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और यौन उत्पीड़न किया।इसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो दिखाकर उसे धमकाने लगा। वह लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में महिला को पता चला कि अभिषेक का असली नाम सद्दाम है।खुद को हिंदू बताकर उसने उसे झांसे में लिया था। मामला उजागर होने के बाद सद्दाम शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। गत सितंबर में उसने अपने घर के पास महिला को बुलाकर यौन उत्पीड़न किया।
शादी की बात पर उसके साथ मारपीट की और भगा दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी सद्दाम पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। मामले का डीजीपी कार्यालय ने भी संज्ञान लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत की तो बेटे की हत्या करवा देंगे। पीड़िता ने धमकी की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। बताया कि घटना की सूचना उसने कोतवाली राॅबर्ट्सगंज में एक दरोगा को दी। केस दर्ज करने का आश्वासन दिया जाता रहा, मगर कार्रवाई नहीं की गई। गत 23 सितंबर को डाक से एसपी कार्यालय को पत्र भी भेजा था।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
