रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी/विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के पोलवा – हीराचक ग्राम के दुद्धी विंढ़मगंज मार्ग पर गुरुवार को करीब चार बजे अनियंत्रित हाइवा ने दुद्धी से जा रही सवारी टेंपो में बाबा ढाबा के निकट जोरदार टक्कर मार दी।टेंपो में सवार कई लोगो में 7 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस से सभी को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के दौरान दो महिला संगीता देवी (50) पत्नी रमेश चौधरी निवासी ग्राम बिलासपुर थाना वंशीधर नगर और मीना देवी (36)पत्नी संजय शर्मा निवासी महुली को मृत घोषित कर दिया, वही मीना के पति संजय शर्मा 38 पुत्र श्रीप्रकाश को रेफर किया।साथ ही अन्य गंभीररूप से चोटिल 18 वर्षीय आशा कुमारी पुत्री स्व :छोटेलाल व आशा की मां गीता देवी पत्नी छोटेलाल निवासी घिवही ,रिशु 7 वर्ष पुत्री संजय चौधरी निवासी विलासपुर रमेश चौधरी 57 पुत्र मुद्रिका चौधरी निवासी विलासपुर झारखंड का ईलाज जारी है।घटना की सूचना पर विंढ़मगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों वाहन पुलिस की गिरफ्त में नहीं थे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार