अभाविप ओबरा का एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

Share

ओबरा।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ओबरा तहसील का एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग शुक्रवार को बीएमएस कार्यालय सभागार, ओबरा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं को वर्षभर की कार्ययोजना, कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।अभ्यास वर्ग में ओबरा तहसील के चार नगरों तथा 18 शैक्षिक संस्थानों से जुड़े लगभग 100 विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को अभाविप के रचनात्मक, संगठनात्मक एवं कार्यक्रमात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा वर्षभर के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम में कुल पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, संपर्क एवं संवाद, परिसर कार्य, आयाम एवं गतिविधियां, विमर्श निर्माण तथा समारोप सत्र शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संगठन मंत्री विवेक जी उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद ने प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में जिला संयोजक ललितेश मिश्र, तहसील संयोजक राजबली साहनी तथा विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अनमोल सोनी, मृगांक दुबे, राहुल जलान, आशुतोष, अनमोल सेठ, अनिकेत राय, सुजीत, शिवम अग्रहरी, शिवम सिन्हा, विश्वजीत, अभय प्रताप सिंह, नील प्रताप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!