
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज पर्यटन विकास के मद्देनजर इंको प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंको प्वाइंट पर हो रहे निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो मौके पर निर्माण व मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता आरईडी को निर्देशित करते हुए कहा कि इंको प्वाइंट के निर्माण व मरम्मत का कार्य को अति शीघ्र व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पर्यटन विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए इंको प्वाइंट को पर्यटन के रूप में विकसित करते हुए पर्यटको को आकर्षित करने के साथ ही जिले के वन, पहाड़ तथा सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का विकास कराने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार