संवाददाता-संजय सिंह
चुर्क, सोनभद्र:-बुधवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने अपने समस्त बिजली विभाग टीम के साथ चुर्क नगर के समस्त वालों में घूम-घूम कर ओटीस (एक मुफ्त समाधान योजना) का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। रैली में विद्युत उपभोक्ताओं को बैनर, पोस्टर व अनाउंसमेंट के माध्यम से ओटीएस योजना की जानकारी दी गई। योजना की जानकारी देते अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि विद्युत बिल में सरचार्ज में छूट की योजना ओटीएस आ गया है जो 15दिसम्बर से लागू हो जाएगी जो 31जनवरी तक चलेगी इसयोजना के तहत उपभोत्ता अपना बिल सरचार्ज माफ कराकर जमा कर सकते हैं खासकर जिन उपभोक्ताओं का बकाया पांच हजार रुपये तक का है वह शत प्रतिशत व्याज की छूट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही
योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता बकाए बिल को
आसान किश्तों में भी भुगतान कर सकते हैं इस दौरान अवर अभियंता अरविंद कुमार , टीजी टु रंजन शर्मा, संविदा लाइनमैन जय प्रकाश ,दारा संजय, पिंटू, लवकान्त सहित अन्य विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
