सोनभद्र( गिरीश तिवारी)-महाकुम्भ स्नान कर वास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बेलोरो वाहन रविवार को बभनी के दरनखाड के पास टकरा गयी। बेलोरो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं छ: लोग घायल हो गए।प्रयाग राज कुम्भ स्नान से वापस छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रही बेलोरो वाहन दरनखाड के पास ट्रेलर वाहन से आमने सामने टकरा गई जिससे बेलोरो वाहन के परखच्चे उड़ गए बेलोरो में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया है।मृतकों मे लक्ष्मीबाई (30) पत्नी रामकुमार यादव निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर, रायगढ़, छत्तीसगढ़,अनिल प्रधान (37) निवासी केसापाली, पुसौर,ठाकुर राम (58) निवासी मानिकपुर थाना सरैया, सारंगगढ़, छत्तीसगढ़, रुक्मिणी यादव (56) पत्नी ठाकुर राम वहीं घायलों में रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32)
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर