ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में 15 नवंबर को हुए भयावह हादसे ने पूरे जिले को शोक और आक्रोश से भर दिया है। इसी दर्दनाक हादसे से मर्माहत डाला बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन ने मानवीयता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। यूनियन ने घोषणा की है कि इस हादसे में घायल सभी मजदूरों तथा मृतक श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी,एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि खदान मजदूर ही इस उद्योग की रीढ़ हैं और किसी भी संकट की घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। मजदूरों का दर्द हमारा अपना दर्द है।यूनियन परिवार पूरी संवेदना व प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि घायल मजदूरों के इलाज, सहयोग और मृतक परिवारों की तत्काल आर्थिक ज़रूरतों को देखते हुए यूनियन ने सहायता राशि सीधे परिजनों तक पहुंचाने का फैसला लिया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
