सोनभद्र :(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोई में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने सड़क पार कर रही एक गाय को बचाने की कोशिश की। इस दौरान ऑटो पलट गया, जिससे पिपरा गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पत्नी और बच्चे भी उसी ऑटो में सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लोढी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।ग्राम परसोई में इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक मृतक अपने परिवार संग किसी जरूरी कार्य से बाहर गया था, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 22, 2026सोनभद्र में साइबर ठगी के मामले में 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 22, 2026विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच
सम्पादकीयAugust 21, 2026चोपन में घटा जलस्तर, सोन नदी पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
