गाय को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो: पिपरा गांव के युवक की मौत, पत्नी-बच्चे घायल, परसोई गांव में मचा कोहराम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र :(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • ग्राम परसोई में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक ऑटो अनियंत्रित
  • होकर पलट गया।
  • हादसा उस वक्त
Share

सोनभद्र :(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोई में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने सड़क पार कर रही एक गाय को बचाने की कोशिश की। इस दौरान ऑटो पलट गया, जिससे पिपरा गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पत्नी और बच्चे भी उसी ऑटो में सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लोढी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।ग्राम परसोई में इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक मृतक अपने परिवार संग किसी जरूरी कार्य से बाहर गया था, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें