सोनभद्र (अरविंददुबे,गिरीशतिवारी)– यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में जिले के मेधावियों ने एक बार फिर सोनभद्र का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल परीक्षा में आयुष कुमार ने 94.50% (567/600) अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे राजा चन्दोल इंटर कॉलेज, लीलासी के छात्र हैं।द्वितीय स्थान पर रही आयुषी कुमारी, जिन्होंने 94.33% (566/600) अंक अर्जित किए हैं। वे मां विंध्यवासिनी इंटरमीडिएट कॉलेज, कसया कला की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर रिमझिम पाठक रहीं, जिन्होंने 93% (558/600) अंक पाए हैं। वे सेंट एक्सवियर हाईस्कूल की छात्रा हैं।इंटरमीडिएट परीक्षा में सोनाक्षी सिंह पटेल कुमारी ने 94.80% (474/500) अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वे राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा हैं।दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक दूबे, जिन्होंने 90.80% (454/500) अंक अर्जित किए हैं। वे एसवीएम इंटर कॉलेज, खड़िया के छात्र हैं।तीसरे स्थान पर दिव्यांश केशरी ने 90.60% (453/500) अंक प्राप्त किए हैं। वे भी राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज से हैं।इन होनहार विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने जिले को गौरवान्वित किया है। परिवार, शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन को भी इस उपलब्धि का श्रेय जाता है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
