(रवि सिंह)
दुद्धी अमवार|| चौकी क्षेत्र के बघाडू के
बोलताकरम मे आज शनिवार की सुबह अपने ही घर मे साड़ी के फंदे से लटक कर लक्ष्मी 16 वर्ष पुत्री अजय निवासी बोलताकरम की मौत हो गयी| परिजनों ने बताया कि रात्रि में परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह मे कही गये थे | परिजन जब घर पहुंचे तो युवती को फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा और अमवार चौकी पुलिस को सुचना दी , मौके पर पहुचे अमवार चौकी इंचार्ज मखनराम ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे मे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मर्चरी हाउस में भेजवा दिया| मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है| अमवार चौकी प्रभारी मखन राम ने बताया कि सुबह 6:00 बजे परिजनों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि 16 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी ने साड़ी के फंदे सहारे फांसी लगा ली है और उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में पीएम हेतु भेज दिया गया है,किशोरी की किन कारणों से मौत हुई है, यह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान