यूपी के सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौका देख फरार हो गया है। बहरहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, साथ ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के आमघाट पुल के पास का। जहां बीती रात पुलिस को सूचना लगी कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल विश्वकर्मा अपने साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाला है।जिसपर हलियापुर पुलिस ने घेराबंदी की और बदमाशों को सरेंडर करने को कहा। लेकिन सरेंडर करने के बजाय राहुल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही पुलिस वाले बच गए, वहीं जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने फायरिंग की तो हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल विश्वकर्मा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस की माने तो घायल बदमाश राहुल विश्वकर्मा पर आस पास के जिलों सहित करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
