झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा

Share

सोनभद्र। झारखंड के गढ़वा जिले में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए यूपी के एक मौलाना का मामला अब चर्चाओं का विषय बन गया है। गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में स्थानीय लोगों और VHP के प्रखंड प्रमुख की सूचना पर पुलिस ने एक मौलाना और महिला को हिरासत में लिया था। महिला ने खुद को अनपरा निवासी बताया, जबकि मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी निवासी ओबरा, सोनभद्र बताया। मामले के सामने आने के बाद पब्लिक भारत न्यूज़ की टीम मौलाना के घर ओबरा पहुंची, जहां कैमरे पर मौलाना ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी सफाई दी। मौलाना ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि से इनकार करते हुए दावा किया कि वह महिला को झाड़-फूंक के सिलसिले में उसके घर छोड़ने जा रहा था। हालांकि पूरे मामले को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में यूपी के मौलाना के साथ एक हिंदू महिला को ग्रामीणों ने देख लिया। सूचना मिलते ही VHP के प्रखंड प्रमुख और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पूछताछ में मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी निवासी ओबरा, सोनभद्र बताया, जबकि महिला ने खुद को प्रीति दीक्षित निवासी अनपरा बताया। महिला के साथ दो माह का मासूम बच्चा भी मौजूद था।महिला ने ग्रामीणों और पुलिस को बताया कि उसे झाड़-फूंक के बहाने यहां लाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों से घंटों पूछताछ की। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पब्लिक भारत न्यूज़ की टीम सोनभद्र के ओबरा स्थित मौलाना अकबर अंसारी के घर पहुंची, जहां कैमरे पर मौलाना ने अपनी सफाई पेश की।मौलाना अकबर अंसारी ने बताया कि वह झाड़-फूंक का काम करता है और बिहार में कोचिंग के माध्यम से मुस्लिम बच्चों को उर्दू की तालीम भी कराता है। मौलाना के मुताबिक महिला की उससे मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई थी। महिला अपने ससुराल पक्ष से विवाद के कारण परेशान थी। मौलाना का दावा है कि महिला ने अपनी मां से फोन पर बात कराई थी, जिसके बाद उसकी मां ने दुआ और झाड़-फूंक करने की बात कही और किराया-भाड़ा देने का भी आश्वासन दिया।मौलाना के अनुसार महिला का घर डेहरी आन सोन इलाके में है और वह उसे रेणुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर जा रहा था। इसी दौरान झारखंड के बीरबल गांव में स्थानीय लोगों और VHP कार्यकर्ताओं को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। मौलाना ने दावा किया कि पुलिस ने महिला के परिजनों और उसके पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा और न ही महिला के पति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया मिली। मौलाना के मुताबिक जरूरी पूछताछ और जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।हालांकि इस पूरे मामले में कई सवाल अब भी खड़े हो रहे हैं। आखिर रेलवे स्टेशन पर हुई मुलाकात इतनी जल्दी भरोसे में कैसे बदल गई, महिला अपने दो माह के बच्चे के साथ दूसरे राज्य तक क्यों पहुंची और अगर मामला केवल झाड़-फूंक का था तो ग्रामीणों को संदिग्ध स्थिति क्यों लगी। फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!