महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव के पास नहर के किनारे कल शाम को एक छात्र का स्कूल बैग आईडी कार्ड चप्पल देखकर स्थानीय लोगो ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बैग से एक एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में 11वीं की छात्रा ने लिखा था कि मम्मी पापा मुझे माफ कर दीजिए मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं हूं मेरे प्रेमी अंकित ने मेरा शोषण किया और मुझसे शादी का वादा कर किया था लेकिन अब शादी कहीं और कर रहा है इसलिए मुझे जीने का कोई अधिकार नहीं है और मैं मरने जा रही हूं।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी अंकित के मां-बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है हालांकि छात्रा का प्रेमी अंकित अभी पुलिस पकड़ से दूर है। कल शाम से ही पुलिस और गोताखोरों की कई टीम में चार-पांच किलोमीटर तक नहर एक एक चप्पा छान मारा। लेकिन अभी तक लापता छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुबह से ही सदर कोतवाली थाने के एस आई गौरी शंकर त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ गोताखोरों की मदद से नहर में लापता छात्रा की तलाश में जुट गए है
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
