सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- पुलिस ने कफ सीरप तस्करी के बड़े नेटवर्क पर एक और निर्णायक प्रहार करते हुए पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ड्रग माफियाओं के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान के तहत एसआईटी, एसओजी और सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह विदेश फरार होने की तैयारी में था। कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसके बाद आरोपी को सोनभद्र लाया जाएगा।18 अक्टूबर 2025 को सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 कफ सीरप की बोतलें बरामद हुई थीं, जिसने जिले में तस्करी के इस काले कारोबार की जड़ें उजागर कर दी थीं। इसके बाद आरोपी बृज मोहन और शिवहरि के खुलासे पर गाज़ियाबाद में चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप और ₹20 लाख नकदी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद जायसवाल मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची के माध्यम से फर्जी बिलिंग कर विभिन्न जिलों में कफ सीरप की आपूर्ति कर रहा था।एसआईटी जांच में भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में लगभग ₹25 करोड़ के अवैध वित्तीय लेन-देन का पर्दाफाश हुआ। अधिकांश फर्में सिर्फ कागजों पर चल रही थीं। इनसे जुड़े बैंक खाते फ्रीज करा दिए गए हैं।ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा 29 नवम्बर को थाना रॉबर्ट्सगंज पर नया अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मु0अ0सं0 1191/2025 में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(A) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 27(A), 29 NDPS Act में कार्रवाई की गई है। मुकदमे में यह भी दर्ज है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म माँ कृपा मेडिकल और मेसर्स शिवक्षा प्रा. लिमिटेड द्वारा 1 अप्रैल 2024 से 23 अगस्त 2025 तक लगभग 7,53,000 शीशियों का काला कारोबार किया गया।गिरफ्तार आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल पर चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में भी मामले दर्ज हैं और वह तीन जिलों में वांछित था। सोनभद्र पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से ड्रग नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 21, 2026चोपन में घटा जलस्तर, सोन नदी पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
