घोरावल(राजेंद्र मानव) -स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में सोमवार को शाम मिर्चा के खेत में किसी विषैले जन्तु के काटने से विवाहिता की हालत गंभीर हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय कलावती देवी पत्नी कल्लू निवासी ग्राम बरकन्हरा, थाना कोतवाली घोरावल सोमवार को शाम करीब चार बजे अपने मिर्चा के खेत में अपने साथियों के साथ मिर्चा तोड़ रही थी, कि किसी विषैले जन्तु ने काट लिया, जिससे विवाहिता की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल घोरावल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों द्वारा दवा इलाज किया जा रहा है। इलाज कर रहे डाक्टर के अनुसार विवाहिता की स्थिति सामान्य है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
