घोरावल(राजेंद्र मानव)- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया गांव में बुधवार को दोपहर घर में खाना बनाते समय विषैले सर्पदंश से विवाहिता अचेत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय कलावती देवी पत्नी सुभग लाल निवासी ग्राम पथरहिया, थाना कोतवाली घोरावल बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर में जमीन पर बैठ कर खाना बना रही थी, कि विषैले सर्पदंश से अचेत हो गई। परिजनों ने तत्काल निजी साधन से सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों द्वारा दवा इलाज किया जा रहा है। इलाज कर रहे डाक्टर के अनुसार विवाहिता की स्थिति सामान्य है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
