सोनभद्र :(अरविंद दूबे) -बीते शुक्रवार को रामसनेही खरवार निवासी थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि मेरा पुत्र प्रेम मोहन खरवार उर्फ डॉक्टर 05 दिनों से गायब था, गुरूवार को शव तुर्रा घाटी के झाड़ियों में मिला है । मेरे बेटे की हत्या उसकी पत्नी व उसके प्रेमी ने किया है । उक्त तहरीर के आधार पर थाना जुगैल पर मु0अ0सं0-72/2023 धारा 302, 201 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था,उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में आज सोमवार को मुखबिर की सूचना पर प्रातः 06.30 बजे थाना जुगैल पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. शमसाद अली पुत्र मु0 सत्तार उम्र लगभग 24 वर्ष 2. बिन्दु खरवार पत्नी मृतक प्रेम मोहन खरवार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासीगण जुगैल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को ग्राम चौरा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
