(संजय सिंह)
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरक्षा गांव में 17 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज खुलासा करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इस दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया गया कि
शुक्रवार को मंती देवी पत्नी सुखलाल केवट निवासिनी ग्राम कुरछा ने जुगैल पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया है कि बिन्दु केवट पुत्र जोखू केवट 35 वर्ष, देवान पुत्र जोखू उम्र 38 वर्ष, जोखू पुत्र स्व0 दिग्पाल 55 वर्ष, देवरजवा पत्नी जोखू केवट, पुतरिया पत्नि विन्दु केवट 32 वर्ष समस्त निवासीगण कुरछा ने मेरे नाम की भूमि को कब्जा करने के लिए अपने हाथों में टांगी, बलुआ व लाठी लेकर मेरे घर आकर मेरे पति सुखलाल केवट उम्र लगभग 62 वर्ष को मारकर गम्भीर रुप घायल कर दिये। घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त जोखू पुत्र स्व0 दिग्पाल, पुतरिया पत्नि विन्दु केवट, बुद्धन केवट पुत्र गेदालाल निवासी कुरछा, थाना जुगैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कह दिया यह बात
अपर पुलिस अधीक्षक कालु सिंह ने बताया की हत्या में शामिल वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाई गई है उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी होगी गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमारा जमीन का विवाद बँटवारा होकर पहले ही खतम हो चुका है सुखलाल के लोग अपनी जमीन जोतते है और हमारी जमीन को छोड़ दिये है। घटना का मुख्य कारण है कि विन्दु का 04 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश बीमार था झाड़-फूंक इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुआ दिनांक 17 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गयी तो शुक्रवार को गांव के ही हमारे रिश्तेदार ओझा बुद्धन ने बताया कि सुखलाल ने अपना भूत दिया है। जिसके कारण बच्चा मर गया, बच्चे की आत्मा की शांति तभी होगी जब सुखलाल की मौत होगी। इसी कारणवश हमलोगो ने सुखलाल पर हमला कर उसे मारा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
