घोरावल (राजेंद्र कुमार मानव )। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलन नदी के दीवा घाट में अज्ञात शव सोमवार की रात देखा गया। सूचना पर पुलिस पहुची। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसे मर्चरी भेज दिया गया। अपराध निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दीवा घाट पर मछली मारने के लिए मछुवारो ने अपना जाल बांस लगाया था। उसी दौरान पुलिया के नीचे उसी में एक शव आकर फस गया। उक्त शव एक वृद्ध महिला का था पीतांबर में लिपटा हुआ था जो जाल बास में फंस गया। पीताम्बर में बंद शव देखकर सनसनी मच गई। मछुआरों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पीआरबी को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी ने हालात को देखा। इसके बाद सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं थी। उसे रात में ही मर्चरी भेज दिया गया। उक्त शव महिला का बताया गया है
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
