दुद्धी|(रवि सिंह) – कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में 29 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल एक 28 वर्षीय युवक की कल वाराणसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते के मौत हो गयी ,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया |
28 वर्षीय पेशे से मजदूर सुनील कुमार पुत्र विरझन की 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे एक पिकअप वाहन की टक्कर से घायल हो गया था ,सुनील निजी बाइक से दुद्धी आ रहा था कि रास्ते मे घटना घट गई ,घटना में सुनील के सिर पर चोट आई थी | उस दिन दुद्धी सीएचसी से प्राथमिक उपचार करा परिजन घर ले गए थे| कल गुरुवार को अचानक दर्द उभरने पर उपचार हेतु वाराणसी ले जा रहे थे कि हाथीनाला पहुँचते ही उसने दम तोड़ दिया | प्रधान प्रतिनिधी जियुत कुमार ने बताया कि मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी जिसका एक बच्चा था दूसरा माँ के गर्भ में था|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
