सोनभद्र : (आलोक पति तिवारी) -ओबरा थाना अंतर्गत जितेंद्र त्रिपाठी निवासी 8- G -39 ओबरा सोनभद्र के घर में कुछ चोरो द्वारा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0- 258/2023 धारा 380/411/457 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । उक्त चोरी का शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा विशेष निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में दिनांक 26.11.2023 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा उक्त चोरी का अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण 1. प्रवीण कुमार पुत्र कृष्णकान्त दूबे निवासी 8 I- 34 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, स्थायी पता ग्राम धरतीड़ाढ़ थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष 2. विक्रम यादव पुत्र कुमार यादव निवासी सेक्टर 02 ET 51 ओबरा जनपद सोनभद्र, स्थायी पता ग्राम कुहड़ी थाना खुरदा जनपद भुनेश्वर, उड़ीसा उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी सामान व नगद रुपये बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
