सोनभद्र :(आलोक पति तिवारी) –
थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत इमरती कॉलोनी के पास जा रहे ट्रकों से एक बोलेरो चालक मोनू उर्फ अभिषेक पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी मेहुडी खुर्द (शास्त्रीनगर वार्ड नं0-25) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष द्वारा खुद को एआरटीओ बताकर रात के समय ओवरलोड होने का बहाना बनाकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का प्रयास किया जा रहा था। जिसकी सूचना ट्रक मालिक संतोष कुमार केशरी निवासी रॉबर्ट्सगंज (व्यापार मंडल अध्यक्ष) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर दी गयी प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-783/2023 धारा 419, 420, 384, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध वसूली पर रोक लगाने व इसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में फर्जी एआऱटीओ बनकर अवैध वसूली कर रहे अभियुक्त मोनू उर्फ अभिषेक व उसको बचाने आये उसके भाई सोनू उर्फ मनीष सिंह चन्देल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
