रिपोर्ट अरविंद दूबे
सोनभद्र। चोपन क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा मारकुंडी मध्य घाघर नदी में मगरमच्छ आ जाने से घाघर नदी के किनारे बसे बस्ती के लोगों में दहशत फ़ैल गई है। जिसकी जानकारी बस्ती के लोगों ने वन विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करा कर उचित कार्रवाई कराने की मांग किया है। उक्त सम्बंध में महेंद्र भारती पुत्र स्व.रामविलास ने बताया कि प्रार्थी का घर घाघर नदी के किनारे गुरमा कालोनी पानी टंकी के समीप स्थित है जो छठ पर्व के अवसर पर घाघर नदी घाटों के सफाई हेतु मारकुंडी घाघर बैराज बांध को खोला गया था उसी दौरान घाघर बैराज बांध से एक मगरमच्छ आ गया था।जो प्रत्यक्ष देखा भी गया था। इसी दौरान तीन दिन पूर्व प्रार्थी का बकरियां घाघर नदी के किनारे चरने गई थी। उसी समय मगरमच्छ ने बकरियों के दो बच्चों को अपने आहार का निवाला बना लिया है। उक्त घटना से घाघर नदी के किनारे रहने वाले बस्ती के लोगों में दहशत फ़ैल गई है। इस सम्बंध में परमहंस सिंह चन्दन सिंह नेत्रपाल पूर्व सभासद मदनमोहन यादव नारायण,शिवा लक्ष्मी देवी इत्यादि लोगों ने वन विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों समेत जिला अधिकारी से अविलंब स्थलीय निरीक्षण करा कर उचित कार्रवाई कराने की मांग किया है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
