सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश में निजी चिकित्सालय, क्लिनिक, पैथोलॉजी बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित पाये गये हॉस्पिटल पर हो रही कार्रवाई के क्रम में निरीक्षण के दौरान दर्जनों पर विभाग द्वारा कार्यवाई की गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एबी पैथोलाजी, मधुपुर शिव पैथोलाजी मधुपुर, बहामान्नद पैथोलाजी मधुपुर अवैध रूप से संचालित व पंजीकरण न होने की दशा में सील कर दिया गया। उसके साथ ही संकेत हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज में लगातार निरीक्षण करने पर चिकित्सक नहीं पाये गये जिसको पंजीकरण निरस्त करने हेतु नोटिस जारी किया गया कमोवेश यही हाल सिटी हॉस्पिटल इमरती कालोनी राबर्ट्सगंज,

परमहंस हॉस्पिटल उरमौरा,उपकार हॉस्पिटल ककराही, लाईफ केयर हॉस्पिटल ककराही हॉस्पिटल में लगातार निरीक्षण करने पर चिकित्सक नहीं पाये गये जिसको पंजीकरण निरस्त करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सरिता हॉस्पिटल उमौरा राबर्ट्सगंज का संचालन बन्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्वांचल हॉस्पिटल चतरा अवैध रूप से संचालित व पंजीकरण न होने की दशा में सील कर दिया गया है। साथ ही यश दीप हॉस्पिटल रामगढ़ हॉस्पिटल में निरीक्षण करने पर चिकित्सक न होने के कारण स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किय गया है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
