सोनभद्र: (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी) –रविवार को दोपहर अचानक सड़क पर हांथों में लाल झंडी लिए कुछ लोग सड़कों पर आ गए और गाड़ियों को रोकने का इशारा करने लगे अनहोनी की आशंका देख चालकों ने भी वाहनों को रोक दिया देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का काफिला खड़ा हो गया, जो जहाँ था वहीं रुक गया पूरा मामला है चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर का जहां 132केवीए के तार में क्रैकेज आ जाने के कारण कुछ देर के लिए वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर गाड़ियों को रोक दिया गया एसडीओ अरविंद कुमार द्वारा बताया गया कि की स्टेट हाईवे के ऊपर से जा रहे 132केवीए के तार में क्रैकेज आ जाने के कारण लचीलापन आ गया था जिसे रविवार की दोपहर को हाईवे के दोनों तरफ की गाड़ियों को कुछ देर के लिए रोक करके उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ दो पहिया चार पहिया वाहनों व पैदल चल रहे लोग अपनी जगह पर रूक गए यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
