पुलिस ने 302 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए, इनको सौपा

Share

गिरीश तिवारी /AKD

सोनभद्र। पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 302 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल वापस पाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। खोए या गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल माना जाता है, लेकिन सोनभद्र पुलिस ने तकनीक के सहारे इसे संभव कर दिखाया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग और तकनीकी विश्लेषण किया। मई 2026 से शुरू किए गए अभियान के दौरान कुल 302 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता तकनीकी दक्षता, सतत निगरानी और सभी इकाइयों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाने को सूचना दें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!