रिपोर्ट रवि कुमार सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। जिले में आज दोपहर भगवान राम ,लक्ष्मण व माँ सीता के प्रतिमा की शोभायात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाली गई जिसके सैकड़ो बजरंगी संग राज्य मंत्री संजीव गोंड व सांसद पकौड़ी लाल कोल साक्षी बने। शोभायात्रा शिवाजी तालाब से निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से जाते हुई माँ काली मंदिर पहुँची जहां से वापस होते हुए बस स्टैंड होते हुए डीहवार बाबा मंदिर गली से होते हुए शिवाजी तालाब पर समाप्त हुई |इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से समूचा क़स्बा गूँजता रहा वहीं डीजे के धुन पर रामभक्त झूमते गाते रहे है और काफी उत्साहित रहें|इस दौरान मुख्य जजमान गणेश जौहरी सपत्नीक के साथ जिला मंत्री दिलीप पांडेय , मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ,सूरज देव सेठ , मनोज सिंह बबलू , अशोक जायसवाल ,नीरज जायसवाल ,बाल्टन जायसवाल ,नरेश कुमार ,जोधन सिंह ,सुरेंद्र अग्रहरी , संदीप गुप्ता , राकेश श्रीवास्तव ,कुमार चंदन , विजय कुमार ,जितेंद्र चंद्रवंशी ,पीयूष कसेरा ,नीरज जौहरी ,धनन्जय कुमार के साथ काफी संख्या पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल रहें। इसके अलावा बताया गया कि सोमवार को शिवाजी तालाब पर स्थित मंदिर में राम दरबार मंदिर का शुभारंभ किया जायेगा ,जहाँ प्रभु श्री राम ,लक्ष्मण व माँ जानकी की भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर अनावरण किया जाएगा। राम भक्त सूरजदेव सेठ व दिलीप पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि उधर अयोध्या में जिस मुहूर्त में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी उसी समय यहां दुद्धी राम दरबार मंदिर में भी प्रभु श्री राम ,लक्ष्मण व माँ जानकी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
