सोनभद्र। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च को वादिनी रामकली बैगा, उम्र करीब 38 वर्ष पत्नी स्व0 नन्दू वैगा निवासी ग्राम बसौली ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि 25 मार्च 2024 को विपक्षी राजमोहर उर्फ मोहनलाल पुत्र रूपनरायन बैगा द्वारा वादिनी के पति नन्दू बैगा उम्र 40 वर्ष की हत्या कर शव को भागवत के खेत में फेंक देने के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 302, 201 भादवि बनाम राजमोहर उर्फ मोहनलाल बैगा ( 20) पुत्र रूपनरायन बैगा नि0 बसौली थाना राबर्ट्सगंज में पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त राजमोहर उर्फ मोहनलाल पुत्र रूपनरायन बैगा निवासी बसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, को सुबह 06.50 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
