रिपोर्ट रवि सिंह
विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरखड़ गांव में एक आठ वर्षीय बालक की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनीष कुमार पुत्र राजकुमार जो कनहर नदी में स्नान करने गया था।नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई।परिजनों ने इसकी सूचना विंढमगंज पुलिस को दी। थाना प्रभारी विंढमगंज श्यामबिहारी ने बताया कि राजकुमार पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम बैरखड़ ने सूचना दिया कि मेरा लड़का मनीष कुमार उम्र करीब 8 वर्ष अपने गांव के सामने कनहर नदी में नहाते समय करीब 1:00 बजे दिन में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
