सोनभद्र। जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित विजयगढ़ दुर्ग पर प्रबंधन समिति सोनभद्र की ओर से विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विजयगढ़ दुर्ग पर 22 अप्रैल सोमवार से दो दिवसीय विशाल हिंदू मेला शुरू हो गया है। मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें, जिनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ध्वज पूजन के साथ ही अखंड हरिकीर्तन शुरू हो गई, जबकि रात्रि में वृंदावन से पधारे कलाकारों के जरिए रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। विशाल हिंदू मेला विजयगढ़ दुर्ग के संयोजक/ गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि विजयगढ़ दुर्ग पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 22 अप्रैल सोमवार से ध्वज पूजन के साथ ही दो दिवसीय विशाल हिंदू मेला शुरू हो गया है।

जिसमें भरी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य संत समर्थ स्वामी श्री रामदास जी महाराज बलसाड़ गुजरात के अलावा विशिष्ट अतिथि पूज्य श्रीमणि दास जी महाराज हरियाणा, नागा मौनी बाबा, प्रयाग गिरी जी महाराज, स्वामी ध्यानानंद जी महाराज, स्वामी ऊदल दास जी महाराज राजा विजयगढ़ चंद्र विक्रम पदम शरण शाह, अजीत सिंह अमेरिका,बजरंग दल प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह,विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अवधेश चौबे, ग्राम प्रधान बुल्लू मौर्य, छोटे सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उन्होंने यह भी बताया कि 23 अप्रैल मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सायं तीन बजे हवन, सायं पांच बजे श्री राम सरोवर दीपदान आरती, सायं छह बजे धर्मसभा की बैठक, रात्रि 10 बजे प्रसाद वितरण और रात्रि साढ़े दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
