रवि सिंह
दुद्धी। कस्बा स्थित शिवाजी तालाब धनौरा जाने वाले मार्ग पर रात्रि लगभग 9:30 बजे सुशील सोनी उम्र 30 वर्ष पुत्र सत्यनरायण सोनी वार्ड नंबर 9 जो अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी लेने जा रहा था कि धनौरा गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक पर तीन बाइक सवार युवको ने पानी लेने जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण के द्वारा सुशील सोनी का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, वहीं बाइक चालक अमन कुमार को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटे आई हैं ,जिनका इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 21, 2026चोपन में घटा जलस्तर, सोन नदी पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
